नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आंशिक बदली छाई हुई है और शाम को आंधी और हल्की बारिश आने के आसार हैं। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “यहां देर शाम को हल्की बारिश के साथ आंधी आने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 57 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
–आईएएनएस
और भी हैं
ओडिशा : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पुरी में किया दर्शन, कहा- ‘सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रही डबल इंजन सरकार’
वक्फ कानून’ पर सुनवाई : विधायक अमानतुल्लाह खान बोले- ‘सुप्रीम कोर्ट से जरूर मिलेगी राहत’
इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर से सभी देशों को मिलेगा फायदा : एक्सपर्ट्स