नई दिल्ली : नई दिल्ली में शनिवार सुबह हालांकि मौसम साफ रहा, लेकिन मौसम विभाग ने धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई है। यहां का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली , नोएडा और गाजियाबाद में शुक्रवार को अचानक धूलभरी आंधी चलने के बाद यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम हो गया।
भारतीय मौसम विभाग ने कहा, “सुबह आसमान मुख्य रूप से साफ रहा। हालांकि, दोपहर और शाम के समय धूलभरी आंधी और तूफान आने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 54 प्रतिशत रहा।
वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार