कजान (रूस) : रूस में जारी फीफा विश्व कप में शनिवार को हुए पहले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेटीना के खिलाफ दो गोल करने वाले फ्रांस के 19 वर्षीय फारवर्ड कीलियन एम्बाप्पे ने माना कि उन्हें पेले के रिकॉर्ड की बराबरी करने की खुाशी है। ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले 19 वर्ष की उम्र से पहले विश्व कप के एक मैच में दो गोल दागने वाले एकलौते खिलाड़ी थे और अब एम्बाप्पे ने उनकी बराबरी कर ली है।
फीफा की आधिकारिक वेबसाइट ने एम्बाप्पे के हवाले से बताया, “मैं बहुत खुश हूं और पेले के बाद विश्व कप के एक मैच में दो गोल दागने वाला किशोर होना बहुत गर्व की बात है। लेकिन आपको समझने की जरूरत हैं, वे खिलाड़ी महान हैं और उनके रिकॉर्ड की बराबरी करना मेरे लिए खुशी की बात है।”
विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का सामना उरुग्वे से होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
आईपीएल : जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची केकेआर, डीसी का हुआ नुकसान
एशियन कप क्वालिफायर्स: डेब्यू मैच में रयान विलियम्स का गोल, भारत ने हांगकांग को 2-1 से हराया
पीएसएल: पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार, बॉल टैंपरिंग के लिए फखर जमान पर 2 मुकाबलों का बैन