नोएडा : यहां एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से चार वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई और उसके माता-पिता सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि ये लोग मजदूरी करते हैं। यह घटना शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर 63 में घटी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
घायलों में वहां काम करने वाले प्रकाश और उनकी पत्नी शामिल हैं। जबकि दीवार के मलबे में दबकर उनके बेटे की मौत हो गई।
तीसरे मजदूर को गंभीर अवस्था में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा