राजस्थान: राजस्थान का एक गांव हैं जिसे ‘शहीदों का गांव’ कहा जाता है.
देश की राजधानी दिल्ली से महज 200 किलोमीटर दूर स्थित यह गाँव अपने आप में एक मिसाल है. शहीदों के इस गाँव का नाम झुंझुनू है.
बताया जाता है कि शहीदों की शहादत से गाँव तीर्थ बन गया है.
राजस्थान के झुंझुनू गाँव को अपने बेटों की शहादत पर बेहद नाज़ है. तिरंगे में लिपटकर जब कोई बेटा सरहद से वापस घर लौटता है तो यहाँ के लोग इसे अपने ज़िले की शान में लगा एक और मैडल मानते हैं.
आपको बता दें कि अकेले झुंझुनू जिले से 445 जांबाज़ शहीद हो चुकें हैं. झुंझुनू सबसे ज़्यादा शहीदों वाला जिला भी है. सेना में झुंझुनू जिले से 40,000 से ज़्यादा सैनिक हैं.
ऐसा कहा जाता है कि इस गाँव में सबसे ज़्यादा घर मुस्लिम परिवारों के हैं और करीब 550 से ज़्यादा लोग सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं.
देखें वीडियो:

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा