फुझोऊ (चीन) : चीन के फुजियान प्रांत में अगवा की गई एक बस मंगलवार को एक सड़क पर राहगीरों के बीच घुस गई, जिससे कम से कम पांच लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यह घटना लोंगयान शहर में अपराह्न् करीब 3.20 मिनट पर हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने सिनल्यो जिले में घटनास्थल के पास दो सड़कों को खाली करा लिया।
https://twitter.com/NewsCompact/status/1077572526723813378
एक प्रत्यक्षदर्शी ने सिन्हुआ को बताया कहा कि संदिग्ध ने बस का अपहरण किया और जानबूझकर राहगीरों पर इसे चढ़ाने की कोशिश की।
संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ लिया है। राहत व बचाव कार्य जारी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर