मुंबई: अभिनेत्री तान्या शर्मा का कहना है कि उन्हें यात्रा करना पसंद है और वह विभिन्न स्थानों पर जाना अच्छा लगता है। तान्या ने कहा, “मैं दुनियाभर में घूमना चाहती हूं।”
अभिनेत्री के मुताबिक, यात्रा करने के बहुत सारे फायदे हैं।
उन्होंने कहा, “इससे नए दोस्त बनते हैं, नए अनुभव होते हैं, नई कहानियां बनती हैं। जब आप नए स्थानों पर जाते हो तो आपको वहां रह रहे लोगों के बारे में अच्छे से पता चलता है, उनकी संस्कृति, उनके इतिहास और बैकग्राउंड की अच्छी-खासी समझ हो जाती है।”
‘साथ निभाना साथिया’ की अभिनेत्री ने कहा, “विशाल संस्कृतियों और समाजों के लोगों से मिलना एक ऐसी शिक्षा है, जिसे आप पारंपरिक स्कूलों, कॉलेजों या यूनिवर्सिटी में नहीं सीख सकते।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज