शिमला – हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 मापी गई। भूकंप के झटके तड़के 4.50 बजे दर्ज किए गए।
भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर की सीमा से लगे चंबा क्षेत्र में था।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी