कोरोना वायरस (COVID 19) महामारी के प्रकोप के मद्देनजर, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के स्वास्थ्य विभाग ने आज अन्य आवासीय क्षेत्रों में नियमित स्वच्छता गतिविधियों के अलावा NDMC JJ क्लस्टर क्षेत्रों में कीटाणुशोधन छिड़काव का एक गहन अभियान चलाया।नई दिल्ली जेजे क्लस्टर क्षेत्र जैसे काली बाड़ी, तुगलक लेन, बीआर कैंप, सफदरजंग फ्लाईओवर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास, प्रिंसेस पार्क, सांगली मेस, विवेकानंद एवम संजय कैंप और बहुमंजिला अलीगंज में आज यह सैनिटाइजेश अभियान चलाया गया ।
जेजे क्लस्टर किदवई नगर कॉम्प्लेक्स सहित सभी हॉट स्पॉट भी आज इस अभियान में स्वच्छता / सैनिटाइजेशन के लिये शामिल किये गए।
इसके अलावा, कोविद 19 ( कोरोना वायरस ) संक्रमण से रोकथाम के बारे में ” क्या करें और क्या ना करें ” के लिए इन क्षेत्रों में एक जागरूकता अभियान भी चलाया गया था। इस जागरूकता अभियान में सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोना और घर पर बने मास्क के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है।
इसके अलावा सभी को कोरोना वायरस के लक्षणों के प्रकट होने के मामले में तुरंत अस्पतालों से संपर्क करने पर जोर दिया गया है ।
इसके साथ, सार्वजनिक स्थानों पर मदर डेयरी दूध, साफ सब्जी और डीएमएस बूथ, टैक्सी स्टेंड, बस स्टैण्ड, सार्वजनिक शौचालय इकाइयों, एनडीएमसी भवन इत्यादि के स्वच्छता और सैनिटाइजेशन पर नियमित ध्यान दिया जा रहा है
पालिका परिषद ने अपने सफाई कर्मचारियों के लिए दस्ताने और मास्क जैसे पर्याप्त व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) सुनिश्चित किए हैं और सफाई सेवकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के बीच कार्य करते समय सामाजिक दूरी को भी सुनिश्चित कराया जा रहा है।
लॉकडाउन अवधि के दौरान आने वाले दिनों में यह कीटाणुनाशक छिड़काव का अभियान जारी रहेगा।

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान