नई दिल्ली | कोरोनोवायरस के कारण देश भर में हुए 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच हजारों गरीब और दिहाड़ी मजदूर अपना पेट भरने की जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे में कंस्टीट्यूशन क्लब इंडिया दिल्ली में दिन भर में तीन बार करीब 10 हजार जरूरतमंदों का पेट भर रहा है।
क्लब के निदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि वे हर दिन ताजा खाना पकाते हैं, उसके बाद क्लब के सदस्य वाहनों के माध्यम से उसे दिल्ली भर के जरूरतमंदों में वितरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के सांसदों के अनुरोध पर रफी मार्ग क्षेत्र में जहां भी आवश्यकता है वे वहां खाना पहुंचा रहे हैं, इसमें आरामबाग भी है, जहां खाना वितरित करने के लिए भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी के आग्रह के बाद गुरुवार को आपूर्ति की गई।
लोकसभा के स्पीकर इस क्लब के अध्यक्ष हैं और वर्तमान और पूर्व सांसद इस क्लब के सदस्य होते हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली
एनडीएमसी अध्यक्ष ने ‘विकसित भारत के रंग’ कला कार्यशाला में 25 प्रख्यात कलाकारों को किया सम्मानित