नई दिल्ली | लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में दिल्ली पुलिस रोजाना 3 से चार हजार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर रही है। 24 घंटे दिल्ली के हर गली कूंचे में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। इस सबके बाद भी तमाम इंतजामों को धता बताकर चोरों ने एक गोदाम पर हाथ साफ कर दिया।
मामला बाहरी उत्तरी जिले का है। यहां अलीपुर थाने इलाके में एक गोदाम मालिक ने रविवार को पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि, लॉकडाउन के चलते कई दिन से गोदाम बंद पड़ा है। शनिवार की रात उसे किसी ने खबर की कि, गोदाम के ताले टूटे पड़े हैं।
मौके पर पहुंचकर जब देखा तो पता चला कि गोदाम में मौजूद बोरियों में भरी सुपारी गायब है। चोरी गयी सुपारी की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये के करीब बतायी जा रही है। सोमवार को इस बारे में डीसीपी बाहरी उत्तर जिला गौरव शर्मा ने कहा, “इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों के बारे में सुराग हाथ लग गये हैं। जल्दी ही खुलासा हो जायेगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
ठाणे: महिला ने पति और भाई के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या, शव ड्रम से बरामद