लॉस एंजेलिस: अभिनेता क्रिस प्रैट और उनकी पत्नी कैथरीन श्वार्जनेगर प्रैट माता-पिता बनने वाले हैं। पीपुल डॉट कॉम की सूत्रों पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने बीते साल 8 जून को शादी की थी और दोनों अपने जीवन के अगले अध्याय की तैयारी कर रहे हैं।
यह बच्चा कैथरीन का पहला बच्चा होगा, जबकि प्रैट का पहले से ही एक बेटा जैक है, जो अभिनेता और उनकी पूर्व पत्नी एना फेरिस का है।
डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, इसका खुलासा तब हुआ जब कैथरीन शुक्रवार को अपनी मां मारिया श्रीवर और अपने कुत्ते के साथ बाहर टहलते हुए देखी गई थी, इस दौरान उनका बेबी बंप नजर आया।
इस आउटिंग के लिए उन्होंने बैगी, बीज रंग का लॉ कट जंपर पहन रखा था जो कि मेटरनिटी कपड़े का हिस्सा लग रहा था।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया