श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि मलबा साफ होने के बाद दोनों आतंकवादियों के शव बरामद किया गया।
इससे पहले, एक विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम द्वारा पुलवामा के डंगरपोरा में एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (सीएएसओ) शुरू किया गया था।
जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ घंटों तक गोलीबारी जारी रही। जिस घर में आतंकवादी छिपे थे, उसे विस्फोट से उड़ा दिया गया।
इस बीच, एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी