मुंबई| बड़े आर्थिक पैकेज के एलान से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गुलजार हुआ। आरंभिक कारोबार में सेंसेक्स पिछले सत्र से 1470 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी में भी 380 अंकों से ज्यादा का उछाल देखा गया। हालांकि, बाद में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आरंभिक उंचाई से फिसले, फिर भी पिछले सत्र से दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त बनाए हुए थे।
सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 758.04 अंकों यानी 2.42 फीसदी की तेजी के साथ 32,129.16 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी पिछले सत्र से 213.50 अंकों यानी 2.32 फीसदी की बढ़त के साथ बना हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 1470.75 अंकों के उछाल के साथ 32,841.87 पर खुला और 32,845.48 तक चढ़ा। हालांकि, आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 32,110.55 रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 387.65 अंकों की तेजी के साथ 9410.05 पर खुला और 9584.50 तक चढ़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ के बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक पैकेज से देश के विकास को बल मिलेगा और यह पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति प्रदान करेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी