नई दिल्ली| कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार को दिल्ली में और 13 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 92 हो गई। शुक्रवार को यह जानकारी दिल्ली सरकार की ओर से दी गई। राष्ट्रीय राजधानी में बीते चार दिनों के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,200 से ज्यादा हो गई है।
दिल्ली सरकार द्वारा शुक्रवार को साझा किए गए ब्योरे के मुताबिक, अब तक 34 जोन कंटेनमेंट जोन के दायरे से बाहर किए गए हैं। इसके बाद 79 कंटेनमेंट जोन बचे थे, जिनमें शुक्रवार को और 13 जोन जुड़ जाने से कुल संख्या 92 तक पहुंच गई।
ब्योरे के अनुसार, घोषित छह नए जोन दक्षिण-पश्चिमी जिले में और पांच उत्तरी जिले में हैं। पूर्वी और उत्तरी जिले में सबसे ज्यादा 17 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।
दक्षिणी-पश्चिमी जिले में 10 रेड जोन हैं, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य जिले में आठ-आठ रेड जोन हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार