मुंबई | सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जिन्होंने एक दिन पहले अपना 20वां जन्मदिन मनाया, ने अपने जन्मदिन का लुक साझा किया है। सुहाना ने शनिवार को कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बॉडीकॉन ड्रेस में पोज देते हुए देखी जा सकती है। सुहाना ने गुलाब की और अपने छोटे भाई अबराम द्वारा बनाए गए जन्मदिन के कार्ड की तस्वीर भी साझा की।
अबराम ने कार्ड पर लिखा है, “तुम दुनिया की सबसे अच्छी बहन हो।”
वहीं तस्वीर के कैप्शन में सुहाना ने लिखा, “मैं आगामी 10 सालों में 30 की हो जाउंगी।”
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कटरीना कैफ ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया।
वहीं सुहाना की सबसे अच्छी दोस्त अनन्या पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा “अच्छी तस्वीर सु।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज