मंगलुरु:
‘जय श्री राम‘ कहने के लिए दबाव डाल रहे थे बजरंग दल के नेता
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बजरंग दल के 25 वर्षीय नेता और 3 नाबालिकों के खिलाफ एक युवक को धमकी देने और हमला करने की वजह से मुक़्क़दमा दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को ‘जय श्री राम’ कहने के लिए दबाव डाल रहे थे।
Read More: गो-रक्षा के नाम पर 97 फीसदी हमले मोदी राज में
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
यह घटना कुछ दिनों पहले समाजिक रूप से संवेदनशील बंतवाल तालुक में घटी थी, लेकिन इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लड़के ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। केस विट्टल पुलिस स्टेशन में बजरंग दल के नेता दिनेश और तीन नाबालिकों के खिलाफ दर्ज हुआ।
लड़के को स्कूल के मैदान में हमला और उसे जान से मारने की धमकी दी, उसकी जेब से पैसे भी ले गए
पुलिस ने कहा कि चारों ने मौखिक तौर पर कुदथमुगरेरु गांव के एक लड़के को स्कूल के मैदान में हमला और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ये भी बताया कि लड़के पर ‘जय श्री राम’ कहने का दबाव डाला गया और उसकी जेब से पैसे भी ले गए।

और भी हैं
भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई
दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव