नई दिल्ली | अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सभी नागरिकों से अनुरोध कर कहा है कि वे कोरोनावायस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर बढ़ाए गए लागू लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और संक्रमण से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहायता करें।
लॉकडाउन 5.0 का खाका शनिवार शाम को तैयार किया गया था। उर्वशी ने कहा कि वह खुद भी घर पर ही समय बिता रही हैं और लगातार बाहर जाने या लोगों से मिलने से बच रही हैं।
उर्वशी ने आईएएनएस से कहा, “मैं परिवार के साथ समय बिता रही हूं। मैं घर का काम करने के साथ ही किताबें पढ़ रही हूं। मैं वास्तव में अपने समय का आनंद ले रही हूं। मैं घर पर हूं, बाहर कदम नहीं रख रही हूं और किसी से भी नहीं मिल रही हूं।”
पूर्व ब्यूटी क्वीन ने आग्रह कर कहा, “मैं सभी से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें। हम बाहर न जाएं और घर पर ही रहें, यही एकमात्र तरीका है जिससे हम इस महामारी से लड़ सकते हैं।”
इस बीच, उर्वशी की फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है।
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए उर्वशी ने आईएएनएस से कहा, “यह एक कॉलेज जाने वाली रूढ़िवादी लड़की (उर्वशी रौतेला) की कहानी है, जो अपनी वर्जिनिटी खोने का फैसला करती है। वह सोचती है कि आज की दुनिया में यह सबसे आसान काम होना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, उसकी सारी कोशिशें व्यर्थ हो जाती हैं। एक भविष्यवक्ता कहता है कि यह उसके जीवन में कभी नहीं होगा। उसके बाद क्या होता है, यही फिल्म में दिखाया गया है।”
‘वर्जिन भानुप्रिया’ में गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोल्ला ने भी काम किया हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’