नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली की पटेल नगर सीट से विधायक राज कुमार आनंद गुरुवार को अपने भाई के साथ कोरोना पाजिटिव पाए गए।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधायक को बीमारी का कोई लक्षण नहीं है और उन्हें घर पर ही क्वोरंटीन में रखा गया है।
पार्टी के एक नेता ने आईएएनएस से कहा, “विधायक को गुरुवार को पॉजिटिव पाया गया। वह और उनके भाई घर पर ही क्वोरंटीन में हैं।”
इसके पहले आप के करोल बाग से विधायक विशेष रवि पहली मई को अपने भाई के साथ कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। रवि को भी कोई लक्षण नहीं था, और उन्हें भी घर पर क्वोरंटीन रहने की सलाह दी गई थी। रवि की रिपोर्ट 24 मई को नेगेटिव आ गई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार