डीयू के रामानुजन कॉलेज ने शुरू किया 30 घंटे का ऑनलाइन कोर्स दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज ने 30 घंटे का रिसर्च एवं डाटा एनालॉसिस सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स लॉकडाउन और कोविड-19 से उपजी स्थिति को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। इसकी पढ़ाई ऑनलाइन होगी और उत्तीर्ण होने पर कॉलेज सर्टिफिकेट देगा। यह कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट के एकाउंटिंग एंड फाइनेंस लैब द्वारा संचालित किया जाएगा। कॉलेज ये कोर्स 15 जून से संचालित करेगा।
इसके बारे में कॉलेज ने अपनी और डीयू की वेबसाइट पर विस्तृत विवरण दिया है। दाखिले के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये रखा गया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस पाठ्यक्रम को बाजार की जरूरतों को देखते हुए तैयार किया गया है। कोर्स से जुड़े रविंद्र कुमार मीणा ने बताया कि प्रतिदिन चार घंटे कक्षा चलेगी। इस पाठ्यक्रम के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है।

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार