दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यह तय किया है की स्नातक के पहले और दूसरे साल की परीक्षाएं नहीं होंगी. इंटरनल एसेसमेंट और पिछली छमाही के नतीजों के 50 फीसदी अंकों को जोड़कर छात्रों को आगे प्रोन्नत किया जाएगा.ऐसे में सवाल यह था कि थर्ड ईयर के छात्रों को लेकर क्या फैसला लिया जाता है, क्योंकि उसी के आधार पर उनकी स्नातक की पढ़ाई को पूरा माना जाता है और डिग्री दी जाती है.
अब दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इसका भी फैसला कर लिया है. थर्ड ईयर के छात्रों के लिए ओपन बुक एग्जाम कराया जाएगा. इसका मतलब थर्ड ईयर के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें छात्रों के पास इम्तिहान की तिथि वाले दिन प्रश्न पत्र पहुंचेगा. छात्र प्रश्न पत्र को या तो वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर मेल पर मंगा सकते हैं. अगर वेबसाइट और मेल नहीं चल रहे तो प्रश्न पत्र को व्हाट्सएप पर भी मंगा सकते हैं.
परीक्षार्थियों को जवाब देने के लिए 2 घंटे का वक्त और डाउनलोड और अपलोड करने के लिए 1 घंटे का वक्त दिया जाएगा. प्रश्न पत्र डाउनलोड होने के 2 घंटे के भीतर छात्र को A4 साइज के पेपर पर अपना उत्तर लिखना होगा और 2 घंटे का समय पूरा होते ही उस ए 4 साइज की शीट को अपलोड करना होगा, मेल के ज़रिए भेजना होगा. अगर छात्र के लिए यह मुमकिन नहीं तो फोटो खींच कर व्हाट्सएप करना होगा.

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ