नई दिल्ली | अमेरिका ने शुक्रवार को यह स्पष्ट कर दिया कि लद्दाख में भारत और चीन के बीच के विवाद में वह भारत के साथ है। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने भारत के प्रति संवेदना जताकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के मोदी सरकार के प्रति समर्थन का संकेत दिया।
पोंपियो ने एक ट्वीट में कहा, “चीन के साथ झड़प में जानों के नुकसान पर हम भारतीय अवाम के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम इन सैनिकों के परिवारों, परिजनों और समुदायों के शोक में उनके साथ हैं।”
अमेरिका ने बुधवार को कहा था कि भारत और चीन दोनों ने ‘तनाव को कम करने की इच्छा जताई है’ और वह ‘मौजूदा हालात का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है।’
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी