मुंबई: मनोज बाजपेयी ने बाल तस्करी को समाज पर एक धब्बा बताया है। अभिनेता ने मंगलवार को इस पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया, “बाल तस्करी न केवल एक खतरा है, बल्कि यह समाज पर एक धब्बा भी है। हमें समाज के रूप में अपनी सारी इच्छाशक्ति और ताकत से इसपर तुरंत लगाम लगाना चाहिए।”
अभिनेता का यह ट्वीट फिल्म निमार्ता निखिल आडवाणी के एक ट्वीट के जवाब में आया है जिसमें उल्लेख किया गया था कि महामारी के दौरान बाल विवाह की संख्या कितनी बढ़ गई है।
मनोज बाजपेयी इससे पहले फिल्म ‘लव सोनिया’ में काम कर चुके हैं जो बाल तस्करी पर आधारित है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’