नई दिल्ली:| राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता महिला निशानेबाज हिना सिद्धू ने मंगलवार को वीडियो शेयरिंग एप टिक-टॉक के बैन होने पर खुशी जाहिर की है। टिक-टॉक उन 59 चाइनीज एप में से है, जिसे भारत सरकार ने बैन किया है। हिना ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि टिक-टॉक बैन हो गया। टिक-टॉक पर काफी नफरत फैलाने वाले और जानवरों को हताहत करने वाले वीडियो मेरे सामने आ रहे थे.. मैं खुश हूं। टिक-टॉक के बिना इंटरनेट खुशी देने वाली जगह होगी।”
उन्होंने कहा, “यह अभी तक गया नहीं है लेकिन मुझे उम्मीद है कि सरकार जल्दी इस पर कुछ कदम उठाएगी। जिम्मेदारी एप बनाने वाले पर भी है कि वह क्यों इस तरह के वीडियो अपलोड होने देते हैं, बल्कि वायरल भी होने देते हैं। जब तक वे वीडियो अपलोड करने के अपने नियम नहीं बदलते इस एप को हमारी जिंदगी में नहीं रहना चाहिए।”
टिक-टॉक ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत सरकार के आदेश को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत