मुंबई:श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह घायल कौए का इलाज करते नजर आ रही है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने बताया की कैसे उन्होंने खुद प्रकृति के प्रति अपना नजरिया बदला है। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह एक कौए का इलाज कर रही हैं।
उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, “धरती और प्रकृति मां के संरक्षण के लिए काम करने को लेकर मुझमें कई बदलाव आए हैं। प्लास्टिक के बजाए बांस से बना टूथब्रश इस्तेमाल करना, शॉवर के बजाए बाल्टी में पानी लेकर नहाना, ताकि पानी की बचत हो, प्लास्टिक की बोतलों के बजाए तांबे की बोतल या यूजेबल बोतलें उपयोग करना। आवारा जानवरों की तलाश में हूं, पिछले 21 जुलाई से शाकाहारी बन गई हूं। मुझे आशा है कि मैं अपने ग्रह के प्रति यह यात्रा बरकरार रखूंगी।”
पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए यूजर ने लिखा, “आप पर गर्व है। इसे जारी रखें और हमें प्रेरणा दें।
एक अन्य ने लिखा, “मोर पॉवर टू यू।”
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’