मुंबई:अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोर रहा है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड व अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। रिया वीडियो में यह कहती दिखाई देती हैं, “मुझे भगवान और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे यकीन है कि मुझे इंसाफ जरूर मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मेरे बारे में कई भयावह बातें कही गई है लेकिन मैं अपने वकील के कहने पर चुप रहूंगी क्योंकि मामला अदालत में है। सत्यमेव जयते। सच सामने आएगा।”
इस हफ्ते की शुरुआत में सुशांत आत्महत्या मामले में उस वक्त एक नाटकीय मोड़ आया जब दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने रिया समेत छह लोगों पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद से रिया लोगों के निशाने पर आ गईं।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू