इंद्र वशिष्ठ
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुजरात में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले एक भारतीय गद्दार/ एजेंट को गिरफ्तार किया है।
डॉकयार्ड सुपरवाइजर-
रज्जाक भाई कुम्भार नामक यह गद्दार गुजरात में मुंद्रा डॉकयार्ड पर सुपरवाइजर के रुप में कार्यरत हैं। रज्जाक कुम्भार पश्चिम कच्छ जिले में कुम्भार गांव का निवासी हैं।
इस साल जनवरी में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले चंदौली जिला निवासी मोहम्मद राशिद को गिरफ्तार किया था।
आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं दी –
इस मामले की जांच बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई। एनआईए को तफ्तीश के दौरान पता चला कि राशिद के पाकिस्तान की सेना/आईएसआई से जुड़े लोगों से संपर्क हैं राशिद दो बार पाकिस्तान गया था। राशिद ने भारत के संवेदनशील/ रणनीतिक रुप से महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के फोटो और सेना की गतिविधियों आदि के बारे में सूचनाएं आईएसआई को दी थी।
रकम मुहैया कराई-
एनआईए को तफ्तीश के दौरान पता चला चला आईएसआई एजेंट रज्जाक भाई कुम्भार ने पेटीएम से पांच हजार रुपए रिजवान को भेजे थे। रिजवान ने वह पैसा राशिद को दिया था। रज्जाक ने आईएसआई के कहने पर यह रकम भेजी थी। आईएसआई ने सूचनाएंं देने के एवज में राशिद को यह पैसे भेजे थे।
एनआईए ने रज्जाक के घर से दस्तावेज भी जब्त किए है।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि