नई दिल्ली | विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को उप्र के हाथरस में एक दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की है। गंभीर रूप से घायल पीड़िता ने दिल्ली के एक अस्पताल में तड़के दम तोड़ दिया। अपराध को झकझोरने वाला करार देते हुए विहिप ने कहा, “यह मानवता के लिए एक धब्बा है और हम सभी के लिए शर्मनाक है। हम दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं।”
विहिप ने 19 वर्षीय पीड़िता के परिवार को मुआवजा और सुरक्षा देने की भी मांग की है। इसमें कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में इस तरह के अपराध न हों।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर