नई दिल्ली: दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने दिल्ली नगर निगमों के आयुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने नए विकसित किये गए एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (ICCC) के अनुभव को आज पालिका केंद्र, नई दिल्ली में साझा किया , जब निगम आयुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आज पालिका परिषद मुख्यालय का दौरा करने आये ।
अपने स्वागत भाषण में अध्यक्ष- नई दिल्ली नगरपालिका परिषद , श्री धर्मेंद्र ने बताया कि दिल्ली में अपनी तरह का यह सर्वप्रथम एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया है, जिस का उद्घाटन उपराज्यपाल – दिल्ली श्री अनिल बैजल ने पिछले महीने के मध्य में किया था और उन्होंने सुझाव दिया कि पालिका परिषद दिल्ली के अन्य नागरिक निकायों के प्रमुखों को इस केंद्र में बुला कर उनसे अपने अनुभव साझा करें। जिससे दिल्ली के अन्य नगर निकाय / निगम इस तकनीक को अपने संबंधित नगर निगमों में लागू करने का विचार प्राप्त कर सकें।
पालिका परिषद- अध्यक्ष ने आगे बताया कि दिल्ली में एनडीएमसी ने अपनी तरह का पहला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एक सामान्य प्लेटफॉर्म पर एकल स्थान से कई सेवाओं के प्रबंधन के लिए इस एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफार्म पर 19 से अधिक नागरिक सेवाएं जैसे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइटिंग, पार्किंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि को एकीकृत किया गया है।
इस अवसर पर, पालिका परिषद -सचिव, श्री अमित सिंगला ने एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र के कार्य और उपयोगिताओं पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने एमसीडी के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की और कमांड सेंटर के बारे में उनकी शंकाओं के समाधान भी प्रस्तुत किये ।
इस अवसर पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के आयुक्त श्री ज्ञानेश भारती और दिल्ली नगर निगमों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ