नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में एक सुर से मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग हुई है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार पर घोटाला करने और कोरोना प्रबंधन में फेल होने का आरोप लगाते हुए पार्टी ने इस्तीफे की मांग की है। भाजपा ने कहा है कि जब जनता को केजरीवाल सरकार से ज्यादा उम्मीद थी, तब सरकार राम भरोसे छोड़कर गायब हो गई। सरकार की इस लापरवाही से हजारों लोगों की जान चली गई और अरविंद केजरीवाल सब ठीक है का राग अलापते रहे। पार्टी कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित कर इस आपराधिक कृत्य के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहरातेहुए मुख्यमंत्री सहित उनके मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की बुधवार को एक दिवसीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। मुख्य सचेतक अजय महावर और प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने इसका अनुमोदन किया। कार्यकारिणी ने एक प्रस्ताव पास कर कोरोना संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से जनता को दिए राहत की सराहना की गई।
राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए रामवीर सिंह विधूड़ी ने कि कोरोना के कारण दिल्लीवालों ने हजारों लोगों को खोया। अपनों को खोने का दर्द इसलिए ज्यादा है, क्योंकि इस मुश्किल दौर में वह कहीं नजर नहीं आई। प्रदूषण के कारण दिल्ली बहुत जहरीली हवा में सांस ले रही है, लेकिन दिल्ली सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई हुई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया