श्रीनगर| दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के हंजिन राजपोरा इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए हैं, जिसमें मारे गए आतंकवादियों की संख्या पांच हो गई है। मारे गए पांच आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर और एक विदेशी आतंकी शामिल है।
पुलिस ने कहा, “पुलवामा मुठभेड़ में मारे गए पांच आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर निशाज लोन उर्फ खताब और एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल हैं।”
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी करार दिया है।
इससे पहले, पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।
जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, तो गोलीबारी शुरू हो गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट