नई दिल्ली| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को एक बड़ा फेरबदल करते हुए आठ नए राज्यपालों की नियुक्ति की और उन्हें नए राज्यों के प्रशासन का प्रभार दिया, जबकि कई का तबादला कर दिया गया। पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम के राज्यपाल का तबादला कर उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला कर उन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हालांकि, थावरचंद गहलोत, जो वर्तमान में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं, उनको कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, विशाखापत्तनम से 16वीं लोकसभा के सांसद हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुजरात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल और गोवा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी