नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र का आगाज हंगामे के साथ शुरू हुआ. आप विधायक उपराज्यपाल की ओर से सरकार के काम में दखल देने के विरोध में नारेबाजी करने लगे. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के विधायक उपराज्यपाल से शिक्षकों को विदेश ट्रेनिंग के लिए भेजने की मांग को लेकर सदन से बाहर निकल गए.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक उपराज्यपाल कार्यालय की तरफ पैदल मार्च करते हुए रवाना हुए इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर लेकर आया हूं। सुप्रीम कोर्ट ने 4 जुलाई 2018 को बोला था कि एलजी को कोई भी स्वतंत्र निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने दो बार लिखा क्योंकि पता था कि एक बार में नहीं मानेंगे सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि एलजी स्वतंत्र रूप से कोई फैसला नहीं ले सकते हैं

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ