नई दिल्ली, 13 दिसंबर । संसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बुधवार को लोक सभा की कार्यवाही के दौरान अचानक सदन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक दर्शक दीर्घा से 2 युवक सदन में कूद पड़े।
कूदते ही दोनों युवक आगे की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया।
उस समय सदन में मौजूद सांसदों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने जूते से कुछ निकालने का प्रयास किया।
कई सांसदों ने यह भी बताया कि उस समय सदन के अंदर पीला सा धुंआ भी नजर आया।
सांसदों ने दोनों को पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया।
सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने लोक सभा की कार्यवाही को तुरंत रोककर सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी