लॉस एंजेलिस। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां सुपर मॉडल क्रिसी टाइगन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जेन एटकिन के साथ एक बुक क्लब बना रही हैं।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, किम ने गुरुवार को ट्विटर पर यह घोषणा की।
किम ने ट्वीट किया, “क्रिसी टाइगन, जेन एटकिन और मैं बुक क्लब शुरू कर रहे हैं! मैं उन्हें हमारे पहले पुस्तक के तौर पर ‘इंब्रेस्ड बाय द लाइट’ पढ़ने को कह रही हूं।”
ट्विटर पर एक उपयोगकर्ता ने क्रिसी टाइगन से जब पूछा कि वे क्लब से जुड़कर क्या कर सकती हैं तो क्रिसी ने कहा, “मुझे लगता है कि आपको पढ़ने के लिए किताब मिलती है।”
इसके बाद किम ने कहा, “इसके लिए सभी आमंत्रित हैं!”
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।