लॉस एंजेलिस। नार्वे के डीजे क्योगो के सहयोग से तैयार नए गाने ‘इट ऐन्ट मी’ से गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज ने संगीत की दुनिया में वापसी की है।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, इस एकल गीत में नजर आने वाली गायिका ने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ इस गाने को साझा किया।
उन्होंने लिखा, “आखिरकर यह हाजिर है।”
गाने में शराब की लत के चलते प्रेम संबंधों में दुराव को दर्शाया गया है।
साल 2015 में रिलीज हुए एल्बम ‘रिवाइवल’ के बाद गोमेज का यह पहला गीत है। वह कार्यकारी निर्माता के रूप में ’13 रीजन्स वाई’ टीवी श्रृंखला में व्यस्त थीं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।