✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

शैल्बी हॉस्पिटल में की गई दुनिया की पहली पूरी तरह ऑटोनोमस रोबोटिक जॉइंट सर्जरी

नई दिल्ली: शैल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स की आर्थ्रोप्लास्टी टीम ने एक ऐतिहासिक चिकित्सा उपलब्धि हासिल की है। इस टीम ने पूरी तरह से स्वायत्त अर्थात ऑटोनोमस रोबोटिक सिस्टम का उपयोग करते हुए विश्व की पहली सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी को अंजाम दिया है।

यह रोबोटिक तकनीक, जो दुनिया की अकेली 7-एक्सिस मूवमेंट वाले सर्जिकल औजारों पर आधारित रोबोटिक आर्म से लैस है—सर्जरी में सटीकता, तथा हड्डी काटने की सही तकनीक को काफी हद तक बेहतर बनाती है। साथ ही मिनिमली इनवेसिव अर्थात कम चीरा लगाने वाली प्रक्रियाओं की मदद से जल्दी रिकवरी और मरीजों के लिए बेहतर परिणाम सुनिश्चित करती है। इस महत्वपूर्ण ग्लोबल पार्टनरशिप में, अमेरिका के प्रमुख सर्जन और इस रोबोटिक सिस्टम को विकसित करने वाली कंपनी के सीईओ विशेष रूप से इस पहली सर्जरी के लिए शैल्बी अस्पताल पहुंचे। उनका यहाँ आना इस उपलब्धि के वैश्विक महत्व को और शैल्बी की अगली पीढ़ी की चिकित्सा देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है।

गशैल्बी हॉस्पिटल्स, जिसे दुनिया के प्रसिद्ध जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. विक्रम शाह ने स्थापित किया था, हमेशा से आर्थोपेडिक इनोवेशन में अग्रणी रहा है। इस नए ब्रेकथ्रू के साथ, शैल्बी एक बार फिर अपने आपको जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में स्थापित करता है। यह तकनीकी उन्नति वैश्विक स्तर पर लाखों मरीजों को लाभ पहुंचाएगी, जिससे जॉइंट रिप्लेसमेंट प्रक्रियाएं मरीजों के लिए अधिक सुरक्षित और सटीक बनेंगी।

About Author