नोएडा| अरबाज खान का कहना है कि बतौर अभिनेता वह हर तरह के किरदार निभा सकते हैं, लेकिन एक निर्माता और निर्देशक के तौर पर वह मुख्यधारा की फिल्में ही बनाना पसंद करते हैं। अरबाज ने अपनी नई फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ के संबंध में शुक्रवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “एक निर्देशक के रूप में हमेशा मैं मुख्यधारा की सिनेमा करना चाहता हूं, क्योंकि यह बेहद लोकप्रिय है। मैं इससे अलग या पुरस्कार जीतने के लिए फिल्में नहीं बनाना चाहता।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यदि कोई फिल्म अच्छी होगी तो यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी और हो सकता है कि इसे अवॉर्ड भी मिल जाए, जैसा कि ‘दबंग’ के साथ हुआ। इसने राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।”
बतौर निर्माता या निर्देशक अपनी पसंद को सीमित रखने वाले अरबाज ने यह भी कहा कि एक अभिनेता के तौर पर वह एक साल में पांच-छह फिल्में कर सकते हैं, लेकिन बतौर निर्माता-निर्देशक वह सिर्फ एक ही फिल्म का सावधानी पूर्वक चयन करना पसंद करते हैं।
केशव पनेरी निर्देशित फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ में अरबाज के अलावा हिमांश कोहली, मंजरी फड़नीस, प्रेम चोपड़ा और सुप्रिया पाठक जैसे कलाकार हैं। यह तीन मार्च को रिलीज होने वाली है।
अरबाज ने बताया कि अगले साल की शुरुआत से वह फिल्म ‘दंबग-3’ पर काम करना शुरू कर देंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’