मुंबई| लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और उनके साथ कथित छेड़छाड़ से दुखी बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सवाल किए हैं कि आखिर देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या किए जाएं?
अभिनेत्री का शुक्रवार को त्रिसूर से कोच्चि जाने के दौरान अपहरण कर लिया गया था। इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप है। मामले में उनके कार चालक की संलिप्तता का अंदेशा है, जिसके लिए उसे हिरासत में ले लिया गया है।
अर्जुन ने ट्वीट कर कहा, “हम अपनी महिलाओं की सुरक्षा कैसे करें? क्या सरकार में बैठे किसी शख्स के पास इसका जवाब है? बदलाव कहां से आएगा? कानून के माध्यम से या शिक्षा के माध्यम से।”
पृथ्वीराज, डलक्वेयर सलमान और निविन पॉली जैसे अन्य मलयालम अभिनेताओं ने भी अभिनेत्री के साथ हुई इस घटना की निंदा की है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।