नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 67.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेता हिरासत में लिए गए
दिल्ली के झंडेवालान में हिरासत में लिए गए सीजेपी प्रदर्शनकारियों को ले जा रही बस पर पत्थर फेंके गए
रावण के 11 किलो के चमचमाते मुकुट और रौबदार आवाज के बीच लव कुश रामलीला की फुल ड्रेस रिहर्सल