श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया जबकि एक को जिदा पकड़ लिया गया। यह अभियान शनिवार रात को शोपियां जिले के बारबुग गांव में हुआ। ये आतंकवादी एक घर में छिपे हुए थे।
सूत्रों के मुताबिक, सेना के अधिकारियों ने पकड़े गए आतंकवादी की पहचान आदिल हुसैन डार (17) के रूप में की है, जो शोपियां के चतरपुरा गांव का है।
यह अभियान शनिवार को शाम लगभग 5.30 बजे शुरू हुआ।
सेना के उत्तर कमान ने ट्वीट कर कहा, “शोपियां में दो आतंकवादी ढेर हो गए जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।”
बारबुग में मारे गए आतंकवादी की पहचान तारिक बट के रूप में हुई है। वह आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था।
–आईएएनएस

और भी हैं
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी