काबुल| अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को क्रिकेट स्टेडियम के पास हुए आत्मघाती हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने विस्फोट के बाद घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया।
इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी और दो स्थानीय नागरिक हैं।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानेश ने संवाददाताओं को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इस संबंध में बाद में और भी जानकारी साझा की जाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक, आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा