खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शुक्रवार को 6 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में होने वाली अंडर-17 फीफा विश्व कप के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
राठौर ने अपने ट्वीट में कहा, “शुभकामनाएं भारतीय अंडर-17 टीम। आप अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करो। देश पूरे गर्व के साथ आपके साथ खड़ा है।”
खेल मंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से देशवासियों से नीली जर्सी पहनने वाली भारतीय टीम का समर्थन करने की अपील भी की।
विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारत की 21 सदस्यीय टीम की घोषणा गुरुवार को की गई। लुइस नॉर्टन दे माटोस की देखरेख में खेलने वाली इस टीम में तीन गोलकीपर, छह डिफेंडर, 10 मिडफील्डर और दो फारवर्ड शामिल किए गए हैं।
भारत को अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अमेरिका के साथ खेलना है।

और भी हैं
आईपीएल : जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची केकेआर, डीसी का हुआ नुकसान
एशियन कप क्वालिफायर्स: डेब्यू मैच में रयान विलियम्स का गोल, भारत ने हांगकांग को 2-1 से हराया
पीएसएल: पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार, बॉल टैंपरिंग के लिए फखर जमान पर 2 मुकाबलों का बैन