✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

लालकिला मैदान में हुआ लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह

देश की प्रख्यात लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह भव्य रूप से लालकिला मैदान में संपन्न हुआ।

कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष का भव्य रामलीला मंचन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगा तथा दशहरा पर्व 2 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर वृंदावन, मथुरा और दिल्ली के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना सम्पन्न की गई।
कमेटी अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने सभी अतिथियों का पटका, स्मृति-चिन्ह और शक्ति का प्रतीक गदा भेंटकर सम्मान किया।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा—“लव कुश रामलीला कमेटी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखे हुए है। यह न केवल प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन करती है, बल्कि सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों में भी सक्रिय है। दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि रामलीलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। इसके लिए सभी परमिशन हेतु सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा।”

श्री अर्जुन कुमार ने दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीलाओं के लिए पुलिस लाइसेंस प्रक्रिया समाप्त करना और डीडीए द्वारा मेले हेतु 25–40% ग्राउंड का आवंटन, कलाकारों और आयोजकों के लिए बड़ी राहत है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष रामलीला हाईटेक डिजिटल मंचन के साथ होगी। लगभग 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया जाएगा। इस बार बॉलीवुड के लगभग 40 फिल्म कलाकार मंचन करेंगे।

कमेटी के महासचिव श्री सुभाष गोयल ने बताया कि इस अवसर पर सुश्री बांसुरी स्वराज सांसद, श्री योगेंद्र चंदोलिया सांसद, श्री विजेंद्र गुप्ता अध्यक्ष दिल्ली विधानसभा, श्री अशोक गोयल देवरहा विधायक, श्री अनिल शर्मा विधायक, श्री पुरंदीप सिंह साहनी विधायक, श्री पहलाद सिंह साहनी पूर्व विधायक, श्री अनिल भारद्वाज पूर्व विधायक, श्री अरविंद गर्ग जिला अध्यक्ष चांदनी चौक, पूर्व महापौर जयप्रकाश जेपी, पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भूमि पूजन समारोह में कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य पवन गुप्ता, सत्यभूषण जैन, श्री आरके गुप्ता, प्रवीण गोयल, संदीप भूटानी, गौरव गुप्ता, अंकुर गोयल, राजकुमार गुप्ता, गौरव सूरी, लोकेश बंसल, राजेश वर्मा, अनिल गुप्ता, अशोक कुमार, विशाल गुप्ता, राजकुमार कश्यप, संजय वर्मा, मदन अग्रवाल, प्रवीण सिंघल, अतुल गुप्ता, मुकुल गुप्ता, संजय जैन, प्रशांत मलिक, दीनानाथ सोनकर, सुनील कुमार, निशांत गुप्ता, राजा पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About Author