नई दिल्ली। दिल्ली और देश में बढ़ते कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या पर काबू पाने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की ओर से एक नया आदेश जारी किया गया है। पालिका परिषद की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थल पर थूकने और पेशाब करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन पर ₹1000 का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
पालिका परिषद की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए यह भी आदेश जारी किया गया है कि उसके अधीनस्थ क्षेत्र में शराब, गुटखा, तंबाकू आदि बेचने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एनडीएमसी के चेयरपर्सन धर्मेंद्र के आदेशों पर सेक्रेटरी आईएएस अमित सिंगला की ओर से शनिवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इस बीच देखा जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशों पर 15 अप्रैल से पूरे देश में लॉक डाउन 2.0 लागू है। इसके अनुपालन में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कोविड-19 मैनेजमेंट के लिए राष्ट्रीय निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में अब एनडीएमसी की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। जिससे उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में धूम्रपान की वस्तुओं पर पूरी तरीके से प्रतिबंध तो रहेगा ही। साथ ही सार्वजनिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर पेशाब करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और उन पर ₹1000 तक की राशि का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ