नई दिल्ली: श्रीमती विशाखा शैलानी, सदस्या, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत एक शौचालय का उद्घाटन कॉपरनिकस मार्ग पर किया।
श्रीमती विशाखा शैलानी ने आगे बताया कि इस शौचालय की विशेषता यह है कि यह न केवल पुरुष तथा महिलाओं के उपयोग हेतु है बल्कि यह थर्ड जेंडर के लिये भी इस्तेमाल किया जा सकेगा जो अपने आप में एक सराहनीय कदम है।
गौरतलब है कि “स्वच्छ भारत अभियान” माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कि प्रमुख योजनाओं का एक हिस्सा भी है। मौजूदा समय को अगर देखे, तो आज लगभग सभी घरों में शौचालय मौजूद है तथा निरन्तर इसके निर्माण में तेजी आई है। शौचालयों की बढ़ोतरी का एक विशेष कारण यह भी है कि भारत सरकार शौचालयों के निर्माण में सरकारी सहायता भी प्रदान कर रही है।
अंत में श्रीमती विशाखा शैलानी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत हमें अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना है ताकि इसमें सभी अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ