✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: NDMC अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने एवं उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के अध्यक्ष श्री केशव चंद्रा( आईएएस) ने NDMC कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड, नई दिल्ली में NDMC महिला कर्मचारी कल्याण संघ एवं कल्याण विभाग द्वारा आयोजित “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026” कार्यक्रम में भाग लिया और सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में श्री चंद्रा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को महिलाओं के योगदान, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने इस वर्ष की थीम “Give to Gain” का उल्लेख करते हुए कहा कि समय, संसाधन और मार्गदर्शन में निवेश कर समाज में समृद्धि और समान अवसरों को बढ़ावा दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र—स्वास्थ्य सेवा, प्रशासन, शिक्षा एवं सामाजिक विकास—में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और अपने समर्पण एवं परिश्रम से देश के विकास में अहम योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर श्री चंद्रा ने NDMC के विभिन्न विभागों—सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रशासन एवं अन्य इकाइयों में कार्यरत लगभग 40 महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया। उन्हें उनके योगदान की सराहना के प्रतीक स्वरूप शील्ड प्रदान की गई।

इस अवसर पर श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जो वर्तमान में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, की धर्मपत्नी श्रीमती स्वाति सिंह वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डॉ. रश्मि सिंह( आईएएस) सचिव – महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने दीर्घ प्रशासनिक अनुभव के आधार पर महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए और प्रेरणादायक संदेश दिया और महिलाओं को सम्मानित किया। ।

इस अवसर पर NDMC के सदस्य श्री अनिल वाल्मीकि भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करना तथा समाज में उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जो समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सुधा शर्मा ने NDMC की महिला कर्मचारियों की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने हमेशा महिला कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना है और उनके समाधान के लिए सकारात्मक एवं प्रभावी कदम उठाए हैं, जो “विकसित भारत” के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है और हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर यूनियन द्वारा NDMC के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजीव ढाका को भी उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं संगठन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद अपने संविदा (Contractual) कर्मचारियों को भी Cashless Medical Facility उपलब्ध करा रही है, जिससे उन्हें इलाज के समय आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े और वे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त, NDMC के IT विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पेंशनर्स को उनकी पेंशन, एरियर तथा मेडिकल बिल भुगतान से संबंधित सभी जानकारियां उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और समय पर जानकारी मिल सकेगी। इस पहल के लिए उन्होंने अध्यक्ष, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का विशेष धन्यवाद किया।

About Author