मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान की इंस्टाग्राम पर पोस्ट नई तस्वीर अभिनेता अरशद वारसी को कुछ ज्यादा ही भा गई है, तभी उन्होंने इस पर एक बहुत दिलचस्प और मजेदार कमेंट कर डाला है। कुछ दिनों पहले शाहरुख ने बॉलीवुड में 28 साल पूरे होने पर प्रशंसकों का आभार जताते हुए एक नोट लिखा था और साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें उनके बाल लंबे हैं।
54 वर्षीय सुपरस्टार की तस्वीर पिछले कुछ दिनों से ट्रेंड कर रही है और अब इसकी तारीफ अरशद ने की है।
शाहरुख की तस्वीर को रीट्वीट करते हुए अरशद ने मजाक में कहा, “यह तस्वीर किसी भी आदमी को गे (समलैंगिक) बना देगी।”
सोशल मीडिया यूजर्स को अरशद की यह टिप्पणी बहुत मजेदार लगी।
एक यूजर ने ट्वीट किया, “सहमत हूं। शाहरुख बहुत सेक्सी हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज