योगेश भारद्वाज
नई दिल्ली : मध्य जिले के शास्त्री नगर के 4 ब्लॉक को पिछले कई दिनों से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। जिसको लेकर जिला कलेक्टर के आदेश पर यहां सीलिंग और सर्वे की कार्यवाही की गई थी। लेकिन बीते दिनों शास्त्री नगर मेट्रो पर एंट्री के विवाद को लेकर कुछ लोगो का पुलिस के साथ विवाद हुआ। जिसको लेकर एक कथित यूं ट्यूब चेनल पर यह खबर चल गई कि शास्त्री नगर की सभी एंट्री खोल दी जाएगी लिहाजा लोग विश्वास कर सड़को पर आ गए जिससे यहां संक्रमण फैलने का खतरा बड़ गया।
नतीजा आज पुलिस प्रशासन ने यहां कंटेनमेंट जोन के नियमो का सख्ती से पालन कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ लोगो के चालान काटे और सकती के साथ हिदायत भी दी कि वो कंटेनमेंट जोन के नियमो का पालन करे। यहां के कई लोगो ने बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी झूठी प्रसिद्ध के लिए ऐसी फर्जी ख़बर चला देते है।जिससे लोगो को काफी मानसिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ