नई दिल्ली : भारत सरकार के साई और नाडा कि वरिष्ठ कानूनी सलाहकार और सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता खेल प्रेमी गीतांजलि शर्मा ने कहा है। कि भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया मिशन पार्ट दो में फिट इंडिया स्कूल वीक देश के स्कूली बच्चो के लिए वरदान साबित होगा। गौरतलब है कि आज केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भारत सरकार की और से फिट इंडिया मिशन पार्ट टू की घोषणा की गई और आज किरण रिजिजू ने फिट इंडिया स्कूल वीक की भी शुरुआत की। इस अवसर पर गीतांजलि शर्मा ने भी कहा कि ” स्कूली छात्र भारत को फिट बनाने के पीछे प्रेरक शक्ति हैं और यह हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करता है ताकि हर भारतीय फिट हो सके क्योंकि इसके लिए ऊर्जा इन स्कूलों से ही उत्पन्न होती है। ” उन्होंने कहा कि इस अभियान से देश के होनहार बिरवान को निखर कर आने में मदद मिलेगी और वो खेलों के माध्यम से देश का नाम रोशन करेगा।

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले